फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीनियर वर्ग में श्रुति, जूनियर में ओम व दीक्षित के माॅडल अव्वल

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीनियर वर्ग में श्रुति शुक्ला और जूनियर वर्ग में ओम तिवारी व दीक्षित यादव के माॅडल सबसे अव्वल चुने गए। इनको पहला स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित की गई।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपने माॅडल का प्रदर्शन किया। डीआईओएस राजेश कुमार आर्या मौजूद रहे। विभिन्न विषयों पर माडल बनाए गए थे। प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी अरुनेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीनियर वर्ग कक्षा 11 व 12 में कनौसा कानवेंट गर्ल्स इंटर काॅलेज की श्रुति शुक्ला के माडल को पहला स्थान मिला। शिवदयाल जायसवाल इंटर कालेज के देवेश तिवारी को दूसरा और रामसेवक यादव स्मारक इंटर कालेज रुदौली के मनीष तिवारी व कृष्णा पांडेय को तृतीय स्थान मिला।

जूनियर वर्ग कक्षा छह से 10 तक में एसएसवी इंटर कालेज के ओम तिवारी व दीक्षित यादव के माडल को पहला स्थान मिला। महाराजा इंटर कालेज के हर्ष पांडेय को दूसरा और राजकीय हाई स्कूल गढ़ा मिल्कीपुर की शिवानी गुप्ता व ब्यूटी गुप्ता के माडल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें