फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के लिए श्रीराम अस्पताल सेफ हाउस

विज्ञापन
अयोध्या-साकेत महाविद्यालय में पीएम के लिए बनाए हैलीपैड की गुणवत्ता चेक करने के लिए हेलीकाप्टर उ? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। आगामी 23 अक्तूबर को दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए राजकीय श्रीराम चिकित्सालय को सेफ हाउस बनाया गया है। वहीं, रामनगरी के अलग-अलग स्थानों पर चौदह उपचार केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर एक-एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट व सहायक की तैनाती की गई है। वीवीआईपी दौरे को लेकर अन्य जनपदों से भी चिकित्सक व एंबुलेंस की मांग की गई है।
विज्ञापन

आयोजन की महत्ता व अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के लोग भी मुस्तैद हैं। कार्यक्रमों के लिए राम की पैड़ी, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, कनक भवन, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, झुनकी घाट, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा, कारसेवकपुरम व पक्काघाट पर उपचार केंद्र बनाए गए हैं।
प्रत्येक पर एक-एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट व वार्डब्वॉय तैनात किया गया है। पक्का घाट पर 10 बेड का अस्पताल भी बनाया गया है। 23 अक्तूबर को मंडल के अन्य जिलों से चार एएलएस एंबुलेंस, आठ-आठ चिकित्सक, फार्मासिस्ट, सहायक व लखनऊ से एक कार्डियोलॉजिस्ट की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि दो दिन पूर्व से ही सभी चौदह उपचार केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है। पर्याप्त मात्रा में दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। चिकित्सकों की आवश्यकता को देखते हुए अन्य चारों जिलों से भी चिकित्सकों की डिमांड की गई है। रामकथा संग्रहालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से निगरानी की जा रही है।
समस्त कार्यक्रम अयोध्या में ही होना है, इसलिए श्रीराम अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में आठ बेड का बेस हाउस बनाया जा रहा है। तीन टीमें यहां से तैयार की जाएंगी। जिसमें से दो टीमें जिला अस्पताल में रहेंगी और एक टीम फ्लीट में भेजी जाएगी।
साकेत महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। गुरूवार को वायुसेना के अधिकारियों ने इस हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारकर इसकी गुणवत्ता परखी। यहां तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पीएम का हेलीकाप्टर यहीं पर लैंड करेगा। यहां से पीएम कार के जरिए दीपोस्थल स्थल तक जाएंगे।
दूसरी ओर, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दीपोत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने हवाई पट्टी, रामकथा पार्क, कार्यक्रम स्थल, रामपार्क पर बने हेलीपैड प्वाइंट, साकेत महाविद्यालय हैलीपैड प्वाइंट, सरयू आरती स्थल, राम की पैड़ी, सरयू होटल सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया।
उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाए और जहां-जहां बेरीकेडिंग लगाई जा रही है, उसको भी मजबूती से लगाएं। डीएम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान आगंतुकों के आवागमन मार्ग व पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें