फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आचार्य सत्येंद्र दास की लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, मोदी सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 12 Jun 2023 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि 2024 में फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राम की कृपा से भाजपा का बेड़ा पार हो जाएगा।
विज्ञापन
आचार्य सत्येंद्र दास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन पर राम की कृपा बनी रहेगी, राम की कृपा से उनका बेड़ा पार हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितने लोग भगवान राम के नाम की जयकार करते हैं, केवल वही लोग यदि बीजेपी को वोट देंगे तो यह निश्चित है कि 2024 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की भगवान राम में आस्था और विश्वास है, इसलिए पार्टी पर राम की कृपा बनी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने का जो प्रभाव जनता के ऊपर पड़ेगा, उतना किसी के विरोध का प्रभाव नहीं पड़ेगा। राम का विरोध करने वाले को कभी फल नहीं प्राप्त हो सकता और न ही उन्हें सत्ता प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्षियों ने बहुत प्रयास किया लेकिन योगी के आगे बौने साबित हुए। उन्होंने यह भी कहा कि सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के कारण पतन की ओर जा रही है। जो लोग रामायण जला रहे हैं, रामायण की निंदा कर रहे हैं, ऐसे लोगों के कारण सपा डूब जाएगी और फिर उबर नहीं पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें