रुदौली। रेलवे की भूमि पर दोनों तरफ अतिक्रमण कर बनाई गईं एक दर्जन दुकानें रविवार की दूसरी पहर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर केके गुप्ता, नायब तहसीलदार विरेंद्र कुमार, कोतवाल विश्वनाथ यादव की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ तोड़कर हटाया गया।
रुदौली-भेलसर मार्ग पर दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा माता की प्रतिमा को लाने और विसर्जन के लिए रेलवे गेट खोलने पर रेलवे ने सहमति जताई है।
शुक्रवार को रेलवे की भूमि पर बनी एक दर्जन दुकानों को तोड़ा गया और रेलवे की भूमि पर निर्माण शॉपिंग कांपलेक्स को तोड़ने पर शॉपिंग का निर्माण करने वाले मुकेश गुप्ता पुष्प राज रस्तोगी ने आपत्ति जताई, जिस पर अभियंता ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
रेलवे इंजीनियर ने बताया कि रेलवे की भूमि पूरी तरह से खाली कराया जाएगा इस पर किसी प्रकार का कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। रेलवे के अफसर बनवारी लाल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के पर्व को आने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव और केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला रामलीला समिति के अनुरूप 29 से 11 सितंबर तक के लिए खोलने पर सहमति बन गई है, और इसके लिए पत्राचार किया जा चुका है। अब यह रास्ता फिलहाल खुल जाएगा।