फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 104 विस्थापित दुकानदारों ने किया आवेदन

Tue, 06 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामपथ चौड़ीकरण की जद में आने से विस्थापितों को दुकान आवंटन किए जाने के तैयारी है। तुलसी उद्यान में मंगलवार को लगाए गए तीन शिविरों में कुल 104 ऐसे ही विस्थापितों ने दुकान के लिए आवेदन किया है। इनमें जेई के साथ लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। यह कैंप बुधवार को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सहादतगंज से नयाघाट तक के लगभग 13 किलोमीटर लंबे रामपथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर से जमीनें ली गईं तो बहुत से दुकानदार पूरी तरह से उजड़ गए। वर्तमान समय में उनके पास परिवार चलाने के लिए कई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। प्रशासन ने ऐसे पूर्ण विस्थापित दुकानदारों के लिए अयोध्या-फैजाबाद के कई स्थानों पर दुकानों का निर्माण कराया है। अब उजड़े दुकानदारों को दुकानें आवंटित किए जाने की तैयारी है। इसके लिए राम पथ के तीन खंड (चैनेज) 10 से 13 किमी. के बीच के दुकानदारों से आवेदन मांगे गए हैं।
लेखपाल अमरनाथ पांडेय ने बताया कि पहले चैनेज के लिए 44, दूसरे चैनेज के लिए 54 और तीसरे चैनेज के लिए 06 आवेदन पत्र आए हैं। बताया कि बुधवार को भी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जांच-पड़ताल की कार्यवाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें