फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन शिखा, रीना, रुचि व माधुरी का रहा जलवा

Tue, 15 Mar 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
Narendra Dev University of Agriculture in the sports ceremony - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में मंगलवार 30वां दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के पहले दिन पहले दिन लड़कियों में शिखा, रीना, रुचि व माधुरी का जलवा रहा। इन खिलाड़ियों ने दौड़, शॉटपुट समेत ऊंची कूद की स्पर्धाएं अपने नाम कीं। जबकि पुरुष वर्ग में स्वेतांक, प्रदीप, लाकरा, सुजीत ने स्पर्धाएं जीती।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में मंगलवार 30वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हुआ। इसका शुुभारंभ कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने विवि का ध्वज फ हरा कर किया। इस दौरान आकाश में गुब्बारे छोड़े गए।

इस अवसर पर प्रो. हसीब ने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से खेल भावना विकसित होती है जो आगे चलकर जीवन के तमाम पड़ाव पर काम आती है। दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह के पहले दिन शॉटपुट महिला वर्ग में रुचि सिंह अव्वल रहीं।
विज्ञापन


अंजलि को द्वितीय व अजिता सिंह को तृतीय स्थान मिला। शॉटपुट पुरुष वर्ग में स्वेतांक सिंह को प्रथम, दुर्गेश नंदन एवं प्रदीप कुमार यादव को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 200 मीटर रेस महिला वर्ग में रीना अव्वल रहीं।

शिखा सिंह व शिवानी जायसवाल को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में प्रदीप कुमार यादव को प्रथम, अभिषेेक कुमार सिंह व विकास तिवारी को संयुक्त रूप से द्वितीय और आदित्य प्रकाश सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में वर्षा वर्मा प्रथम रहीं। माधुरी व रुचि सिंह को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में कैरोविन लाकरा व प्रदीप कुमार यादव को क्रमश: प्रथम व द्वितीय व दुर्गेश नंदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

ऊंची कूद महिला वर्ग में माधुरी व अंजलि को क्रमश: प्रथम व द्वितीय व पल्लवी सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर रेस महिला वर्ग में शिखा सिंह व रीना को क्रमश: प्रथम व द्वितीय और प्रिया कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर रेस पुरुष वर्ग में  सुजीत कुमार प्रथम रहे।

पवन कुमार वर्मा को द्वितीय व योगेश चंद्र यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इससे पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ एपी राव ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों, शिक्षकों व वैज्ञानिकों का स्वागत किया।

कुलपति ने विभिन्न खेलों के अध्यक्षों से परिचय भी प्राप्त किया। क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पीके सिंह सभी संकायों के अधिष्ठाता व निदेशक प्रसार समेत विवि के अधिकारी, शिक्षक व वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें