फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में शंकर व रूपा ने बाजी मारी

Sat, 30 Jan 2016 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर ब्लॉक की 12 न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरेबाजार में चल रही है। शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग में बैती कला व बालिका वर्ग में न्यूना पूरब का पलड़ा भारी रहा। ब्लॉक के 48 विद्यालयों के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक निर्णायक मंडल के सदस्य हरिओम सिंह ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन के शंकर निषाद ने बालक वर्ग में व रूपा सैनी ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खोखो व कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरे बाजार की टीम ने बाजी मारी व सुलेख प्रतियोगिता में अंकित गुप्ता, चित्रकला में दीपिका ने प्रथम स्थान व शबाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


50 से 200 मीटर की दौड़ तथा अंताक्षरी व कबड्डी में न्यूना पूरब न्याय पंचायत के बालक एवं बालिकाओं ने जीत हासिल की। तोरोमाफी न्याय पंचायत की टीम ने खोखो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को एबीएसए कमला प्रसाद प्रजापति ने शील्ड व पुरस्कार प्रदान किया। जबकि प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष प्रिया कांत पांडेय व एबीआरसी रामसवारे यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें