फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 14 Nov 2015 11:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन व हैरिंग्टनगंज इलाके में आग लगने से कई घर जल गए। इससे लाखों रुपये की क्षति हुई है। तारुन थाना क्षेत्र में बनघुसरा निवासी जैसराज शर्मा के परिवारीजन दीपावली के दिन सूटकेस पर मोमबत्ती जलाकर सो गए।
विज्ञापन


मोमबत्ती पिघलने पर सूटकेस में आग लग गई और उनकी पूरी गृहस्थी जल गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं, नसरतपुर निवासी अवधेश शर्मा, कमला विकासनगर में लकड़ी की गुमटी में सैलून चलाता था।

दीपावली की रात वह गुमटी में दीप जलाकर घर चला गया था। रात में ही गुमटी में आग लग गई। जिससे गुमटी जलकर राख हो गई। इसी गांव के निवासी रामसनेही की बाइक शुक्रवार रात आग लगने से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के अनुसार मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में दीपावली के दिन कई स्थानों पर पटाखे फोड़ते व दीप जलाते समय आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

ग्राम घुरेहटा मजरे पूरे राम गोविंद निवासी जय नारायण तिवारी के घर में प्लास्टिक के ड्रम पर रखी मोमबत्ती से आग लग गई। इससे हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इसी गांव के हतवा निवासी रामयज्ञ पाल के घर में भी मोमबत्ती से आग लग गई। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बुझाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें