फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कमरों में सिर्फ एक कक्ष निरीक्षक

Sat, 20 Feb 2016 10:53 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शनिवार को विभिन्न केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान सचल दलों को तमाम खामियां मिलीं। देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज के सात कमरों में केवल एक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करता मिला, वहीं एक अन्य केंद्र पर हिंदी की परीक्षा में इसी विषय का कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करता मिला।
विज्ञापन


इसके अलावा और भी तमाम खामियां मिलीं, जिन्हें दूर करने का निर्देश देने के साथ ही कई कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है। दूसरी ओर परीक्षा में नकल नहीं कराने पर एक कक्ष निरीक्षक को धमकी देने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी टीम के साथ पूरे समय संबंधित परीक्षा केंद्र पर डटे रहे। गुरुवार को रायपट्टी स्थित माधव प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में नकल न कराने पर एक कक्ष निरीक्षक को धमकी दी गई थी। इससे सहमे कक्ष निरीक्षक ने खंडासा थाने में रात बिताई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह थाने पहुंचे वित्तविहीन शिक्षकों ने कार्रवाई का दबाव बनाया तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जानकारी होने पर विभाग ने भी सख्त रुख अख्तियार किया। शनिवार को इस परीक्षा केंद्र पर दूसरी बेला की परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक दल-बल के साथ पहुंच गए।

उन्होंने यहीं पर कैंप किया। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य प्रश्नपत्र एवं इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर की हिंदी/सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।

प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सचल दल के साथ फैजाबाद के साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कॉलेज, अयोध्या समाज सेवा कन्या उमावि तुलसीनगर, रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज पाराखान दर्शन नगर और लक्ष्मण बाल विद्या मंदिर इंकॉ विद्या कुंड अयोध्या तथा द्वितीय पाली में डॉ. अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज, चांदपुर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

कार्य शिथिलता के आरोप में लक्ष्मण बाल विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र के दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। दूसरे सचल दल ने गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज उसरू, देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज बीकापुर, श्री भरत इंटर कॉलेज नंदीग्राम आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज उसरू परीक्षा केंद्र परिसर में प्रबंधक व उनकी गाड़ी मिलने पर आपत्ति जताई गई। श्री भरत इंटर कॉलेज नंदीग्राम परीक्षा केंद्र पर हिंदी विषय के अध्यापक को हिंदी की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षण करते पाए जाने पर तत्काल ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया।

निरीक्षण के दौरान देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज के सात कमरों में केवल एक कक्ष निरीक्षक मिलने पर सचल दल ने नाराजगी जताई। क्षेत्रीय खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के पूर्ति के लिए निर्देश दिया।

एडी (बेसिक) रामशंकर ने केशव दास बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात न होने के कारण परिसर के बाहर लोगों का जमावड़ा देखकर और केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था उचित न मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें