जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का प्रत्याशी रोली सिंह
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रोली सिंह पत्नी आलोक सिंह रोहित को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रोली सिंह पूरा बाजार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निर्देश पर रोली सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव में जीत की प्रभावी रणनीति तैयार कर ली गयी है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा है।