फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सात की मौत, 115 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती सात कोरोना संक्रमितों की बीते 24 घंटे में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि, 115 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या 13588 हो गई है। इनमें 203 ने कोरोना से जंग जीत ली। उनके डिस्चार्ज होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 1941 रह गई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार का दिन कोरोना संक्रमण के मामले में थोड़ा राहत भरा रहा है। प्राप्त हुई 2095 लोगों की रिपोर्ट में 115 पॉजिटिव पाए गए। साथ ही 1718 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में बीकापुर के पटखौली में सर्वाधिक सात संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सदर बाजार में तीन, बेगमगंज, वजीरगंज, मकबरा, देवकाली, शक्ति नगर कॉलोनी, गांधीनगर, बेनीगंज, कौशलपुरी कॉलोनी, शिवनगर कॉलोनी, पूरा ब्लॉक के कुढ़ा केशवपुर, सरायरासी, राजेपुर, कुसमाहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन, हैदरगंज में दो-दो संक्रमित मिले हैं।
अन्य जगहों पर भी पॉजिटिव मिले हैं। कुल सक्रिय संक्रमितों में से 1750 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 102, जिला महिला चिकित्सालय में 22, जगत हॉस्पिटल में 17, चिरंजीव हॉस्पिटल में 36 व आनंद हॉस्पिटल में 14 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें