फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता प्रधान समेत दोनों पक्षों के 25 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवां में सोमवार दोपहर बाद प्रधानी के विजय जुलूस के दौरान हुए बवाल के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे दरोगा की तहरीर पर विजेता प्रधान के विरुद्ध महामारी अधिनियम अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी तरफ घटना में दोनों पक्ष की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर कुल 25 लोगों के विरुद्ध प्राणघातक हमला, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
आधा दर्जन से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है। पूराकलंदर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी भदरसा के दरोगा सुरेश गुप्ता की तहरीर पर विजेता प्रधान नजबुल निशा पत्नी जमाल अहमद के विरुद्ध धारा 188 269 आईपीसी व तीन महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पथराव के मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर कुल 25 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित मारपीट की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें विजेता प्रधान नजबुल निशा की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध तथा रनर प्रत्याशी चंदा खातून की तहरीर पर 16 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया कि ऐतिहातन बभंनगवां में दंगा नियंत्रण वाहन, भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी पुलिस बल तैनात है। घटना के वक्त मारपीट का बनाया गया वीडियो वायरल हो गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें