फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के सात मरीज मिले, एक भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में पिछले चौबीस घंटे में डेंगू के सात और नए मरीज सामने आए हैं। एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल मरीजों की संख्या अब 470 हो गई है। जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में स्थापित सेंटीनल लैब में शुक्रवार को 21 मरीजों की डेंगू की जांच हुई थी जिनकी रिपोर्ट देर रात प्राप्त हुई। सात मरीज पॉजिटिव पाए गए। शाहगंज बाजार इनायतनगर निवासी कुसुम पाल (36) को जिला अस्पताल के रिजर्व वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां कुल भर्ती मरीजों की संख्या अब सात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें