फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत ज्ञानदास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारतीय षडदर्शन अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व हनुमानगढ़ी सागरिया पट्टी के महंत ज्ञानदास की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

निजी चिकित्सक द्वारा उनका इलाज कराया गया लेकिन सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार रात महंत ज्ञानदास की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनके शिष्य हेमंत दास द्वारा निजी चिकित्सक को बुलाकर उनका इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर देर रात लखनऊ ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने बताया कि उन्हें रक्तचाप, सीने व सिर में दर्द की शिकायत के बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर ब्रेन हैमरेज की संभावना जताई है। महाराज के सीने व सिर में गंभीर दर्द है, सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें