फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहता मिला अज्ञात अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। थाना पटरंगा क्षेत्र में लालपुर के निकट शारदा सहायक नहर में एक अधेड़ की लाश बहती मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पटरंगा के ग्राम लालपुर के निकट शनिवार दोपहर शारदा सहायक नहर में ग्रामीणों को अज्ञात अधेड़ का शव दिखाई पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर जब वहां पटरंगा थाना प्रभारी संतोष सिंह पहुंचे तब तक शव पानी में बहता हुआ मवई थाना क्षेत्र पहुंच गया। नहर में शव की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मवई विनोद कुमार यादव भी मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम रसूलपुर नेवादा के निकट शारदा नहर के पुल के पास दोनों थानों की पुलिस के संयुक्त प्रयास से शव को नहर से निकाला गया।
दोनों थाना प्रभारियों ने बताया शव लगभग दस दिन पुराना लग रहा था। शव की शिनाख्त हो सकी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें