सूचना
पर जिम्मेदार अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा शांत करा दिया।
जूनियर छात्राओं ने रैगिंग का आरोप लगा कुलसचिव से भी शिकायत की है, पर इसे
आपसी मामला बताया जा रहा।
बताया जा रहा कि विवि परिसर स्थित अहिल्याबाई
छात्रावास में शुक्रवार देरशाम मेस में खाना खाने के दौरान बीटेक की कुछ
जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स पर फब्तियां कसीं।
जब इसका प्रतिवाद हुआ तो
दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। सूचना अधिकारियों को मिली तो शनिवार सुबह
ही हॉस्टल पहुंच दोनों पक्षों को चेतावनी देकर समझा दिया गया।
लेकिन जूनियर
छात्राओं ने कुलसचिव से शिकायत कर रैगिंग का आरोप जड़ दिया।
सुरक्षाकर्मियों के न मिलने देने पर छात्राओं ने हंगामा भी किया। बताया जा
रहा कि दोनों पक्षों को समझाकर फिर शांत करा दिया गया है।
उधर विवि के चीफ
प्रॉक्टर डॉ. लालसाहब सिंह ने भी आपसी विवाद का मामला बताया। उन्होंने कहा
कि कहासुनी हुई थी।