फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: एसडीएम को अधीक्षक सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Sun, 12 Feb 2023 05:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। रुदौली उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने शनिवार को सीएचसी मवई का निरीक्षण किया। इसमें कई कर्मी अनुपस्थित मिले। महज एक चिकित्सक के सहारे ही सीएचसी के स्वास्थ्य सेवाएं चलती मिलीं। इस दौरान एसडीएम ने राष्ट्रीय फाइलेरिया अभियान के पटल को देखा और दवाई के खिलाने के तरीकों के बारे में पूछताछ किया। ओपीडी में महिला डॉक्टर की जगह आरबीएसके टीम की डॉक्टर रंजना बैठी मिलीं। एसडीएम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और सीएचसी भवन को देखा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ. शबनम, डॉ. आदित्य, डॉ. फराज व डॉ. रीना मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा तीन फार्मासिस्ट में से सिर्फ सीबी यादव ही उपस्थित रहे बाकी सीएचसी से नदारत रहे। स्टाफ नर्सों में से दिव्या, वंदना व रजनी, वार्ड ब्वाॅय में अनिल कुमार अनुपस्थित रहे। पूछताछ के दौरान डॉ. सुमत सिंह ने बताया अधीक्षक व डॉ. रीना मिश्रा छुट्टी पर है। एसडीएम ने बताया कि जो भी डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहे, उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु विभाग को पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें