फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अयोध्या में अब पूरा होगा अपने घर का सपना

Sun, 12 Feb 2023 05:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या का शहरीकरण भी तेज हुआ है। 31 हजार करोड़ की परियोजनाओं के चालू होने से हजारों की संख्या में बाहर से आए लोग भी यहां रहने लगे हैं। इसके अलावा जिले के ग्रामीण इलाकों से भी लोग शहर में घर बनाने का सपना देख रहे हैं। अयोध्या में जरूरत के अनुसार आवासीय भवनों की कमी है। अब शहर में दो बड़ी टाउनशिप आने से अयोध्या में अपने घर का सपना साकार होता नजर आ रहा है। अयोध्या शहर में आवास विकास और अयोध्या विकास प्राधिकरण भूमि की कमी के कारण नई आवासीय योजना नहीं ला पा रहे थे। उधर, शहर के आसपास अधिकांश डेवलपर अवैध तरीके से ही प्लाॅटिंग कर रहे हैं। ऐसे में नियोजित क्षेत्र में घर बनाने का आम नागरिकों का सपना साकार नहीं हो पा रहा था। निवेश कुंभ में जिस तरह से कंपनियों ने यहां टाउनशिप बनाने में रुचि दिखाई है। उससे माना जा रहा है कि अगले कुछ वर्षों में अयोध्या में घर मिलना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

निवेश कुंभ के दौरान रेड ओरियन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर लिमिटेड ने 16400 करोड़ रुपये और गोदरेज ग्रुप ने 2500 करोड़ रुपये से अयोध्या में टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कई बिल्डर और डेवलपर्स अयोध्या में आवासीय योजनाएं लाने की तैयारी में हैं। इन सभी के लिए 1200 एकड़ में बस रही नव्य अयोध्या में भूमि आवंटित की जाएगी। दावा किया जा रहा है कि हर वर्ग के लिए हजारों की संख्या में फ्लैट तैयार किए जाएंगे। जिससे शहर में आवासीय संकट का समाधान हो सकेगा।

अयोध्या के समीप बस रही नव्य अयोध्या में टाउनशिप आदि के लिए पर्याप्त स्थान है। इसलिए जो भी टाउनशिप बनेंगी, वह यहीं बनाई जाएंगी। आवासीय परियोजनाओं के लिए पर्याप्त भूमि की उपलब्धता है।- विशाल सिंह, उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें