फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बिना लाइट आ रहे बिल

Fri, 07 Aug 2015 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे, ट्यूबलाइट व बल्ब तक नहीं। खंभे से स्कूल को बिजली से जोड़ने वाला तार भी चोर काट ले गए। गर्मी में बच्चों के साथ ही शिक्षक भी परेशान हैं। गर्मी से निपटने के लिए इंतजाम तो किया गया लेकिन विद्युतीकरण के नाम पर हुई अंधेरगर्दी और उसके रख-रखाव के प्रति लापरवाही का नतीजा रहा कि कागजों में बिजली से रोशन होने के बाद भी जिले के सभी ब्लॉकों में दर्जनों स्कूल ऐसे हैं जहां पर विद्युतीकरण हुआ है लेकिन फिर भी बिजली नहीं आती।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह साल पहले प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों को विद्युतीकृत किया गया। 817 प्राथमिक स्कूलों व 796 जूनियर हाई स्कूलों को बिजली की सुविधा से लैस किया गया। प्रति स्कूल 30 हजार रुपये खर्च हुए थे। इस मद में तकरीबन तीन करोड़ 60 लाख रुपये खर्च हुए।

बिजली की सुविधा तो इन स्कूलों को दो-एक माह के लिए मिली लेकिन इसके बाद बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे खराब होने शुरू हो गए रही-सही कसर चोरों ने पूरी कर दी। केबिल चोर काट ले गए। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने इसकी सूचना विभाग को देकर चुप्पी साध ली। हाल यह है कि हर ब्लॉक में 12 से कम ऐसे स्कूल नहीं है जो विद्युतीकृत तो है लेकिन वहां पर करंट नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


तारुन प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल बरेहटा में वायरिंग हुई और पंखे भी लटके हैं लेकिन यहां पर बिजली का संयोजन नहीं हुआ है। जूनियर हाईस्कूल बरेहटा में तो बिजली का बिल भी आ गया था। प्राथमिक स्कूल तारापुर का बिल कई बार आया लेकिन यहां पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं हो पाया।

जबकि जूनियर हाईस्कूल तारापुर में पंखा तो लटका है लेकिन इसका कोई मतलब ही नहीं है। वायरिंग हुई है लेकिन तार को चोर काट ले गए। अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिकटी, बचकुना और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा बली एवं ताजपुर को विद्युतीकृत किया गया लेकिन यहां पर मौके पर बिजली की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

इनमें से ज्यादातर स्कूलों में लगी केबिल को चोर काट ले गए। प्राथमिक स्कूल बरौली के प्रधानाध्यापक जय हिंद सिंह ने कहा कि ब्लॉक दर्जन भर स्कूलों में विद्युतीकरण तो हुआ पोल से स्कूल को विद्युत से संयोजित ही नहीं किया। ऐसी सभी संयोजित करने की सख्त जरूरत है जिससे कि सरकारी धन का सही इस्तेमाल छात्रों व शिक्षकों के हित में हो सके।

कमोबेश ऐसी ही स्याह तस्वीरें जिले के अन्य शिक्षा क्षेत्रों मयाबाजार, पूरा बाजार, मसौधा, बीकापुर, हैरिंग्टनगंज, रुदौली, मवई और मिल्कीपुर में विद्युतीकृत हुए स्कूलों की है।

बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्कूलों में सुविधाओं की ब्लॉक वार रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा व संसाधन मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें