फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक दुुरुस्त कराएं पूरा रोड

Fri, 07 Aug 2015 11:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन झूला मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार को डीएम अनिल ढींगरा ने अफसरों के साथ बैठक की। खराब इंटरलॉकिंग सड़क को लेकर जल निगम के परियोजना प्रबंधक को चेताया। मेले को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


मेले के मद्देनजर अयोध्या को छह जोन व 25 सेक्टरों में बांटकर छह जोनल व 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं। विशेष पर्वों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहयोग के लिए 45 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इनके साथ पुलिस अफसरों को भी लगाया गया है।
 
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम संग एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मेला मजिस्ट्रेटों के साथ बातचीत की और जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में रानोपाली से मणिपर्वत तक इंटरलॉकिंग की जा रही सड़क को लेकर मजिस्ट्रेट/अधिकारियों से खराब होने की शिकायत पर डीएम ने नगर इकाई जलनिगम के परियोजना प्रबंधक आरबी श्रीवास्तव को सचेत किया।
विज्ञापन


कहा कल तक पूरी रोड को ठीक कराएं। यदि कोई घटना होती हैं तो सीधे वही जिम्मेदार होंगे। डीएम ने सभी मजिस्ट्रेटों को चेक लिस्ट दी, पूरे मेला क्षेत्र का दोबारा अवलोकन करने के लिए कहा। कहीं गड्ढा हो, सड़क या नाली खराब होने, जल भराव की स्थिति के बारे में एडीएम  सिटी/ मेलाधिकारी राम निवास शर्मा को तुरंत बताने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चौराहे व भीड़भाड़ वाले इलाके, मंदिरों के पास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। फिर भी किसी मजिस्ट्रेट को किसी भी स्थान पर अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता दिखे तो तुरंत एसपी (सिटी) आरएस गौतम को बताएं। 16 अगस्त मेला से जुड़े अफसरों के साथ जोनल, सेक्टर एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की बैठक बुलाई गई है।

उन्होंने सभी अफसरों को जनपद में आने वाले कांवरियों का ठहराव हो वहां भी निगरानी की दृष्टि रखी जाय। प्रयास करें कि उन्हें किसी भी मार्ग पर कोई कठिनाई न हो। डीएम व एसएसपी ने कांवरियों व मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा मार्ग के डायवर्जन के निर्देश दिए।

डीएम ने पशुपालक को पुलिस विभाग द्वारा नोटिस देने का निर्देश दिया गया कि वे मेला अवधि में अपने पशुओं को खुला न छोड़ें। बैठक सीडीओ अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम एफ.आर जय शंकर त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन डॉ. चर्तुभुज गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सिंह सेठी व मेला से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें