फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी बंद रखने पर 20 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 18 फरवरी से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों पर लगे सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर, राउटर, वेब कास्टिंग में सहयोग न प्रदान करने वाले व सीसीटीवी बंद करने वाले बीस स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। सभी केंद्रों को 24 घंटे सीसीटीवी ऑन रखने व नेट की पर्याप्त स्पीड रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में तमाम फेरबदल किए गए हैं। परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर पहली बार ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मॉनीटरिंग सेल की स्थापना की गई है।
जहां से सभी 125 परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन जोड़ा गया है। इन दिनों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्रों को पहुंचाया जा रहा है, जिन्हें 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखने का निर्देश दिया गया है और प्रत्येक दशा में इन्हें मॉनीटरिंग सेल से जोड़ने को कहा गया है। इसके लिए नेट की पर्याप्त स्पीड सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी जिले के 20 केंद्र ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जो इस कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सीसीटीवी बंद कर देते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस बा नाराजगी जताते हुए इन केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी है। डीआईओएस आरबी सिंह चौहान ने सभी केंद्र व्यवस्थापक विद्यालय का सीसीटीवी प्रत्येक दिवस 24 घंटे ऑन रखें एवं पर्याप्त नेट की स्पीड सुनिश्चित करें। ऐसा न करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें