फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत 1.91 लाख की, पहुंचे महज 15 हजार स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों को ठंड से बचाने की तैयारी मुफीद नहीं प्रतीत हो रही है। स्कूलों में वितरण के लिए 1.91 लाख स्वेटर की आवश्यकता है, जबकि अभी तक सिर्फ 15 हजार स्वेटर ही आपूर्ति हो सका है। फिलहाल 30 नवंबर तक इसका वितरण स्कूलों में करने का दंभ भरा जा रहा है, जो आसान नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1532 प्राथमिक व 566 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं, जहां मौजूदा सत्र में 1.91 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, ड्रेस, कॉपी-किताब, मध्याह्न भोजन, जूता-मोजा, स्वेटर आदि मद में हर वर्ष शासन की ओर से भारी-भरकम धनराशि खर्च की जाती है, लेकिन विभाग के ढुलमुल रवैये से तमाम सुविधाओं व योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पाता है।
हर वर्ष आधी ठंड बीतने के बाद स्वेटर वितरण हो पाता है। इस बार व्यवस्था में सुधार करते हुए गत वर्षों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय से स्वेटर वितरण का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक दशा में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 20 अक्तूबर एवं विद्यालयों में 31 अक्तूबर तक स्वेटर का वितरण होना था। दो सौ रुपये प्रति छात्र के हिसाब से करीब 3.82 करोड़ धन अवमुक्त करके जेएम पोर्टल पर पंजीकृत कांट्रेक्टरों को निविदा देकर स्वेटर आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया था।
लेकिन अक्तूबर माह में स्वेटर बंटना तो दूर, टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हीं नहीं हो सकी। इसके लिए पहले जेएम पोर्टल पर विड आमंत्रित की गई। चयनित फर्म ने तमाम कारणों से आपूर्ति से हाथ खड़ा कर दिया।
दूसरी प्रक्रिया कराने में नवंबर माह का भी पखवारा भर का समय लग गया। अब लुधियाना की एक फर्म को कार्य का आवंटन किया गया है। जिसे शीघ्रता से स्वेटर आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है।
कार्यदायी फर्म की ओर से बीते 19 नवंबर को ही 15324 स्वेटर की पहली खेप जिला मुख्यालय पर भेजा है। जिसका वितरण नगर क्षेत्र, मिल्कीपुर एवं मवई शिक्षा क्षेत्र में कराना प्रारंभ किया गया है। तीन दिन में दूसरी खेप अभी तक जिला मुख्यालय पर नहीं पहुंच सकी है। फिर भी विभागीय अधिकारी प्रत्येक दशा में तीस नवंबर तक वितरण कराने का दंभ भर रहे हैं, जो कि भविष्य की गर्त में है।
शुरुआती दौर में टेंडरिंग प्रक्रिया में विलंब होने से आपूर्ति विलंब से शुरू हुई है। 15234 स्वेटर की पहली खेप आ गई थी। कार्यदायी फर्म बीके थापर लुधियाना द्वारा एक लाख स्वेटर आपूर्ति दो दिन में करने की बात कही गई है। तीस नवंबर तक शीघ्रता से स्वेटर वितरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-एसके देव पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें