फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस-एसयूवी में भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल

Wed, 14 Oct 2015 11:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव गनौली के पास लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक स्कूली बस की एसयूवी से भिड़ंत हो गई। इसमें एसयूवी सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे में बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे मासूमों के परिवारीजन ईश्वर को धन्यवाद देते दिखे, जबकि बच्चे सहमे हुए थे।

आदर्श इंटर कॉलेज रुदौली की बस सुबह क्षेत्र से छात्र-छात्राओं को स्कूल लाने के लिए निकली थी। लखनऊ की ओर जा रही स्कूली बस बच्चों को लेने के लिए रांग साइड होकर आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और सूचना पुलिस को देकर मौके पर एंबुलेंस बुलवा ली।

हादसे में बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए जबकि एसयूवी सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी खैरनपुर भिजवाया गया।

यहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र स्थित भीटी बाजार निवासी अब्बास अली (65) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं उनकी पत्नी हाजिरा बानो, पुत्र फिरदौस, पुत्रबधू आजरा बानो, श्रीकांत पांडेय और इसी थाना क्षेत्र के सिपाही शुक्ल का पुरवा निवासी कैलाशपति शुक्ला को भर्ती कर लिया।

वहीं दो मामूली घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने गंभीर घायल हाजिरा और उसके लड़के फिरदौस को लखनऊ रेफर कर दिया।

हाईवे चौकी प्रभारी सुधीर यादव ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, ग्रामीण सभी घायलों को अस्पताल भिजवा चुके थे। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें