फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल खराब करने वालों पर लगेगा एनएसए

Wed, 14 Oct 2015 11:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अमन-चैन बिगाड़ने वाली ताबड़तोड़ दो घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने 24 घंटे निगरानी की रणनीति बनाई है। डीएम ने ऐसी घटनाओं में लिप्त पाए जाने पर एनएसए, गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इसी के साथ सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर जिले को चार सुपर जोन, 25 जोन व 100 सेक्टर में विभाजित करके मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 150 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की निगरानी के साथ हर घंटे सूचना कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम को दी जाएगी। शहर से देहात तक दुर्गापूजा और मोहर्रम के मद्देनजर वीडियोग्राफी के लिए 93 स्थानों पर हिडन कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर फुल एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंकों, होटलों तथा सार्वजनिक स्थलों पर लगे वीडियो कैमरों को सक्रिय करने की अपील की गई है।

सभी इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जो गड़बड़ी करने वालों की धरपकड़ करेगी। बताया कि सभी क्षेत्रों के लेखपालों, राजस्व कर्मियों एवं सरकारी अमले को भी सक्रिय किया गया है।

ड्रोन कैमरे से अयोध्या व फैजाबाद की निगरानी की जाएगी। रात्रि में निगरानी एवं चौकसी के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। छतों पर भी सशस्त्र बल तैनात किए जाएंगे।

मंगलवार देर रात्रि में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने अयोध्या-फैजाबाद का भ्रमण करके कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की जानकारी ली।
विज्ञापन


रुदौली, भदरसा, गोसाइगंज, मिर्जापुर, अमानीगंज, शाहगंज, अयोध्या एवं फैजाबाद नगर क्षेत्र में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें