फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालों की जांच होगी : रमापति

Sat, 25 Mar 2017 10:39 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते मंत्री रमापति शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनकल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में समाज कल्याण विभाग में हुए घोटालों की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए गए पूर्व मंत्री हों या अफसर, सभी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कहा कि छात्र प्रतिपूर्ति के नाम पर कई फर्जी स्कूल अनुदान ले रहे हैं, इनके खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई का आदेश अधिकारियों को दे दिया गया है। कहा कि अब तक केंद्र से आने वाले धन का योगी सरकार में सदुपयोग होगा।

मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे समाज कल्याण मंत्री शनिवार को मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के कैंप कार्यालय सहादतगंज में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आते ही कानून का राज कायम होने लगा है।
विज्ञापन


शोहदों की अब खैर नहीं है। पुलिस उनकी खबर ले रही है। सरकारी योजनाओं का शत- प्रतिशत जमीनी क्रियान्वयन कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है। अगर किसी भी प्रकार की कोई शिकायत आती है या भ्रष्टाचार का कोई भी मामला प्रकाश में आता है तो उसकी तुरंत जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ हर जाति, वर्ग व पंथ के विकास की बात करेगी। पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है। पेंशन योजनाओं में अपात्रों को मिल रहे लाभ के सवाल पर कहा कि पेंशन योजनाओं में पात्रों को ही लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। जहां तक पेंशन योजनाओं के नाम का सवाल है तो पैसा सरकार का और नाम किसी व्यक्ति का नहीं चलेगा। योजनाओं के नाम बदले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें