शनिवार को साकेत महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार से प्रारम्भ होकर 2 जून तक चलने वाली सत्र 2016-17 की डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नौ जिलों के 422 परीक्षा केंद्रों पर आज प्रारम्भ हो गईं। परीक्षा के प्रथम दिन बीए प्रथम वर्ष मध्यकालीन इतिहास, बीए-तृृतीय वर्ष गृृह विज्ञान, बीएससी-प्रथम वर्ष भौतिक विज्ञान तथा बीकॉम प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षाएं हुईं।
परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा गठित आठ उड़ाका दलों ने दोनों पालियों की परीक्षाओं में अंबेडकरनगर जिले के 22 तथा फैजाबाद जिले के एक परीक्षा केंद्र पर नकलरोधी अभियान के तहत जांच पड़ताल की। किसी भी महाविद्यालय से नकल सामग्री के साथ किसी परीक्षार्थी को नहीं पकड़ा गया।
अंबेडकरनगर जिले के श्री हुबराज महाविद्यालय, राम मनोहर लोहिया महावि, राजबख्श सिंह स्मारक महावि तथा महिला स्नातकोत्तर महावि में परीक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ अनियमितताएं सामने आईं जिन्हें सचल दल ने अपनी निगरानी में दुरुस्त कराया तथा इनके संबंध में विश्वविद्यालय के स्तर से इन महाविद्यालयों को चेतावनी पत्र निर्गत किए जाने की संस्तुति की है।