फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेले पर सख्त होगा रेलवे का सुरक्षा घेरा

Sun, 02 Aug 2015 10:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनकी आमद मेला शुरू होने से एक-दो दिन पहले शुरू होगी। मांगी गई बाहरी फोर्स में एक कंपनी पीएसी, 16 एसआई, 20 हेडकांस्टेबिल, 60 कांस्टेबिल, छह महिला सिपाही, डाग स्क्वायड, बम डिस्पोजल दस्ता, हैंडहेल्ड सेट शामिल हैं। सावन झूला मेला के दौरान सभी ट्रेनों में एस्कोर्ट होगी।
विज्ञापन


स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और उसे बाहर रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जाएगी। रेलवे के एसपी अमिताभ कुलकर्णी ने भी सावन झूला मेले पर रेलवे की सुरक्षा पुख्ता करने को कहा है।

इसमें स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के उपायों, रेला कहां-कहां से और किन-किन ट्रेनों से पहुंचता है? सुरक्षा संयंत्र काम कर रहे या नहीं? भीड़ के लिहाज से कितनी अतिरिक्त फोर्स चाहिए? जैसी जानकारियां देने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रवेश द्वारों पर डीएमएफडी लगाये जाने की तैयारी है। इसके लिए दो डीएफएमडी देने को कहा गया है। इससे स्टेशनों पर अच्छी सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद जगी है।

नागपंचमी से रक्षाबंधन तक चलने वाले प्रसिद्ध झूला मेला पर प्रशासन को पांच से 15 लाख की भीड़ जुटने का अंदेशा है। जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा बताते हैं कि 16 दारोगा, 20 हेडकांस्टेबिल, 60 कांस्टेबिल, छह महिला सिपाही, एक कंपनी पीएसी, एक बीडीएस टीम, दो डीएमएफडी, 12 एचएचएमडी, 12 एचएच सेट, 10 ध्वनि प्रसारण यंत्र, पांच रस्सा और मेस फालोवर देने का मांग पत्र भेजा गया है।

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि उनकी ओर से भी अतिरिक्त बलों की मांग का पत्र भेजा गया है। सावन झूला मेले पर दोनों ही स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें