सरयू नदी में डूब रहे लोगो को जल पुलिस ने बचाया।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जल पुलिस एक बार फिर तीन लोगों के लिए भगवान बनकर सामने आई। मंगलवार शाम सरयू में डूब रहे तीन युवकों को जल पुलिस के जवानों ने सकुशल बाहर निकाला। मंगलवार को राजन मोदनवाल (30) पुत्र श्री मनीराम निवासी सिविल लाइन जनपद गोंडा, देवेंद्र पाल पुत्र श्री सूर्य प्रताप (28) ग्राम जय नगरी पोस्ट बड़गांव जनपद गोंडा व विक्की मोदनवाल पुत्र स्व. मुरारीलाल (28) निवासी ग्राम पांडे बाजार पोस्ट बस स्टैंड जनपद गोंडा एक अंतिम संस्कार में अयोध्या आए थे।
शाम करीब 4:10 पर वह अयोध्या के पक्के घाट पर स्नान करने गए और अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद 32 वाहिनी पीएसी लखनऊ (बी दल) नयाघाट अयोध्या के पीसी जुल्फिकार अली, एचसीपी अखिलेश कुमार, आरक्षी राम अनंत आदि पुलिस जवानों ने स्थानीय नाविकों की मदद से तीनों को सकुशल पानी से निकाल लिया।