फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान के करीब पहुंच थमा सरयू का उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू के जलस्तर में वृद्धि का क्रम लगातार जारी है। धीरे-धीरे सरयू लाल निशान की ओर बढ़ रही है, सरयू अब खतरे के निशान से केवल 15 सेमी. दूर रह गयी है।
विज्ञापन

हालांकि लाल निशान के करीब पहुंचकर सरयू में उफान थम गया है। उधर तटवर्ती इलाकों में पलायन शुरू हो गया है, सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। प्रशासनिक अमला भी संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर सक्रिय हो गया है, बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
एक सप्ताह से जारी सरयू में उफान का क्रम रविवार सुबह थम गया, शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.55 मीटर रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे से सरयू का जलस्तर 92.55 मीटर पर आकर ठहर गया है।
विज्ञापन

उधर लाल निशान के करीब पहुंचते ही तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है, लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि रविवार को सरयू में उफान थम गया है। जब सरयू का जलस्तर 93 मीटर को पार करता है तब बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है।
रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इस्माईलनगर सिहोरा में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से आरसीसीरोड नदी के जद में आ गई हैं, ग्रामीणों में आवागमन ठप होने की चिंता बढ़ रही हैं।
ग्रामीण अवधेश तिवारी, सौरभ तिवारी और संदीप यादव बताते हैं कि बन्दरे बाबा के किनारे रखी डस्टबिन के गिरने के कगार पर आ गयी है। जलस्तर बढ़ने से श्रीराम के घर के समीप की आरसीसी सड़क नदी के चपेट में आ जाएगी और आवागमन बाधित हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें