फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा व लंबी कूद में सरिता अव्वल

Sat, 23 Jan 2016 12:13 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की दो दिवसीय 15वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन फर्राटा दौड़ और लम्बी कूद में सरिता निषाद का जलवा रहा, तो शॉटपुट में शीला यादव अव्वल रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कन्हैया राम ने किया। आयोजित होने वाले 13 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में पहले दिन लम्बी कूद, गोला क्षेपण व 100 मी. दौड़ हुई। शॉटपुट में शीला यादव, पीजीडीसीए अंतिम वर्ष अव्वल रहीं।

श्रृजा सिंह, इले. अंतिम वर्ष को द्वितीय व शालिनीकर पाठक, इले. प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान मिला। लम्बी कूद में सरिता निषाद, इलेक्ट्रानिक्स अंतिम वर्ष प्रथम रहीं।
विज्ञापन


रीना पाल, इलेक्ट्रानिक्स अंतिम वर्ष द्वितीय व पूजा सिंह, इलेक्ट्रानिक्स इंजी. अंतिम वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मी. दौड़ में सरिता निषाद इलेक्ट्रानिक्स अंतिम वर्ष विजई रहीं।

सविता प्रभा, आईटी अंतिम वर्ष द्वितीय व पूजा सिंह, इलेक्ट्रानिक्स अंतिम वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि शिवचंद्र राम जिला विद्यालय निरीक्षक, महाराजगंज एवं केसी भारती प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, महाराजगंज उपस्थित रहे।

पूर्व वर्ष की चैंपियन सविता प्रभा ने मशाल लेकर पूरे ग्राउंड का एक चक्कर लगाया। उद्घाटन समारोह में राजकीय पालीटेक्निक फैजाबाद के विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल आनंद कुमार एवं अन्य प्रवक्ता तथा राजकीय पालीटेक्निक, गोंडा के विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रानिक हरिओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें