फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चेतावनी बिंदु से महज 11 सेमी दूर सरयू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या/रूदौली। सरयू में उफान का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नदी के जलस्तर में एक घंटे प्रति सेमी की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। सरयू चेतावनी बिंदु से महज 11 सेमी दूर है। सरयू में उफान के चलते तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गयी है। रुदौली तहसील के 12 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 7 बजे सरयू का जलस्तर 91.62 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि चेेतावनी बिंदु 91.73 मीटर के करीब है। रुदौली के एसडीएम अंशुमान सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम अंशुमान सिंह, तहसीलदार राजेश वर्मा व नायब अनूप श्रीवास्तव के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम मांझा, महंगू पुरवा आदि गांवों का दौरा किया।
कछार पर बसे लगभग 12 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दो गांवों के संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए अग्रिम योजना के तहत आज प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहां दो गांवों में आवागमन के लिए तीन नाव लगाने का निर्देश दिया गया है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें