फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में डूबकर फौजी की जान गई

Sat, 05 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डोगरा रेजीमेंट सेंटर का एक जवान शुक्रवार को गुप्तारघाट पर तैराकी की ट्रेनिंग के दौरान डूब गया। सेना के लोगों ने उसे बाहर निकालकर गंभीर हालत में मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने पीएम करवाकर शव को परिवारजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कानपुर के नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम निवासी सूरज तिवारी (22) पुत्र सुरेशचंद्र डोगरा रेजीमेंट में सेना की ट्रेनिंग ले रहा था। दीपावली की छुट्टी के बाद सोमवार को ही वह घर से ट्रेनिंग पर वापस आया था।

बताया गया कि शुक्रवार को सरयू नदी के गुप्तारघाट पर सेना के जवानों की तैराकी ट्रेनिंग के दौरान सूरज गहरे पानी में पहुंच डूबने लगा। साथी जवानों ने उसे सकुशल बाहर निकाला और मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया गया कि इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई और देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कैंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सेना के लेफ्टिनेंट ने मेमो भेजकर सैनिक की मौत की सूचना दी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। बताया कि सेना से सूचना के बाद रात में ही मृत सैनिक के परिवारजन कानपुर से आ गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव बड़े भाई दीपक व परिवारजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें