फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से 5 सेंमी. दूर सरयू

Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश व नेपाल से आए पानी से सरयू ने बाढ़ की दस्तक दे दी है। नदी का जलस्तर लाल निशान 92.730 मीटर से मात्र पांच सेमी. दूर है। मध्य रात्रि तक नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ते जलस्तर से कछार के क्षेत्रों में बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर हलचल बढ़ गई है। नदी के बढ़ते-घटते जलस्तर से तटीय इलाकों में कटान भी बढ़ गया है। शहर के गुप्तारघाट व निर्मलीकुंड क्षेत्र में पानी तटीय क्षेत्र को छूकर बह रही हैं।

उफनाई सरयू अब बाढ़ का शक्ल अख्तियार करने लगी है। पिछले तीन दिनों से नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि इस क्षेत्र में बारिश होनी शुरू हुई है, लेकिन पहाड़ों पर हुई बारिश व नेपाल से आए पानी से नदी शनिवार से तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार को नदी का जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है। देर रात तक नदी का जलस्तर कभी भी लाल निशान को पार कर जाएगा। केंद्रीय जल आयोग के रामतिलक के मुताबिक सोमवार शाम चार बजे जलस्तर 92.680 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 92.730 मीटर से महज पांच सेंमी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें