फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू महोत्सव आज से फूलों से सजेंगे तट

Tue, 14 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीअवध बालक सेवा समिति के तत्वावधान में गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित दो दिवसीय सरयू महोत्सव 14 जून से शुरू होगा। सरयू तट पर होने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या में सजने वाली सुरों की महफिल में लोक गायिका मालिनी अवस्थी, राष्ट्रीय नृत्य कलाकार सुरभि सिंह टंडन, गायक देवेंद्र पाठक, सत्येंद्र पाठक आदि नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


समिति के कोषाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि अयोध्या को विश्व पर्यटन के नक्शे पर लाने के उद्देश्य से समिति कुछ देशों के राजदूत ट्रैवल राइटर व इंटरनेशनल टूर ऑपरेटर के साथ पर्यटन दिवस के रूप में सरयू महोत्सव का आयोजन कर रही है।

सरयू तट को फूलों की श्रंखलाओं से सजाया जा रहा है। बताया कि दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन शाम को लगभग साढ़े छह बजे होगा। महोत्सव में शाम को सरयू तट पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देश के नामचीन कलाकारों में लोक गायिका मालिनी अवस्थी अवधी व भोजपुरी गायन प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय नृत्य कलाकार सुरभि सिंह चंदन सुंदर कांड पर भावनृत्य की प्रस्तुति और देवेंद्र पाठक लाइव आरती का गायन करेंगे। 15 जून को मथुरा की फूलों की होली, सुदामा चरित्र का मंचन और सत्येंद्र पाठक का भजन कार्यक्रम होगा। बताया कि 15 जून को महोत्सव का समापन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें