फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप पांडेय को बैठक करने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ से सोमवार को अयोध्या पहुंचे मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय को पुलिस ने दुराही कुंआ स्थित सरयू कुंज मंदिर में बैठक करने से रोक दिया और उन्हें वापस लखनऊ के लिए भेज दिया गया। वे सरयू कुंज मंदिर में एक बैठक करने जा रहे थे, बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता का भी कार्यक्रम था इससे पहले ही पुलिस ने उन पर पाबंदी लगाते हुए उन्हें वापस भेज दिया। इससे नाराज संदीप पांडेय ने कहा कि नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध गैर कानूनी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे अयोध्या में एक सर्वधर्म सद्भावना केंद्र स्थापित करना चाहते हैं। सरकार प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पाबंदी लगाने का काम कर रही है। कहा कि उनका कार्यक्रम न तो धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ था और न ही सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने वाला था। कहा कि कश्मीर में लोकतंत्र बहाल होना चाहिए। उनके साथ पहुंचे शाह आलम, फैसल खान, नरेश सिंह, व जावेद मलिक को भी पुलिस ने अपने वाहन में बैठकर वापस लखनऊ के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि दो दिन पहले भी अयोध्या के सरयू कुंज में आयोजित कार्यक्रम में आ रहे संदीप पांडेय को रौनाही टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया था। उन्हें अयोध्या आने की अनुमति नहीं दी गई जिसके बाद वह वापस लौट गए थे। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि संदीप पांडेय द्वारा किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी, वर्तमान में धारा 144 लागू है इसलिए उन्हें रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें