फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से ऑफिस न पहुंचने पर कटेगा वेतन

Wed, 22 Mar 2017 11:21 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विवेक ने उपस्थिति को लेकर नए सिरे से कार्यालयाध्यक्षों निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि सवा दस बजे तक जो भी दफ्तर न पहुंचे, उसका उस दिन का वेतन रोक लिया जाए।
विज्ञापन


सभी कार्यालयाध्यक्ष स्वयं और उनका स्टाफ  भी सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में उपस्थित रहे। कार्यालय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन सवा दस बजे किया जाए। इसके बाद अनुपस्थित कर्मचारियों को चिन्हित करते हुए उपस्थिति पंजिका सीन कर ली जाए।

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कोई बैठक नहीं होगी। आम जनता की शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निस्तारण किया जाए। किसी भी दशा में उनकी समस्या के निस्तारण में हीलाहवाली न की जाए। कोई कर्मचारी 10.15 बजे अनुपस्थित होता है तो उस दिन का वेतन रोक दिया जाए और उससे स्पष्टीकरण लिया जाए। उच्चाधिकारियों से किसी भी दिन कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें