फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत ने अन्य केंद्रों की परीक्षा कराने से खड़े किए हाथ

Fri, 23 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
जिले के 13 केंद्रों पर हुई टीईटी परीक्षा - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय ने विश्वविद्यालय की जनवरी-2017 में (बीसीए एवं एलएलबी) की प्रस्तावित परीक्षाओं में कालेज के अलावा अन्य केंद्रों की परीक्षाएं कराने से हाथ खड़ा कर दिया है। प्राचार्य ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेज फोन पर भी कॉलेज में अन्य केंद्रों की परीक्षा संपन्न कराने से सीधे ना कर दिया है।
विज्ञापन


प्राचार्य के इस फैसले के समर्थन में शिक्षक कर्मचारी संघ के साथ छात्रसंघ भी उतर आए हैं। प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने कहा कि अवध विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय को लगातार डिस्टर्ब कर रहा है। 24 से एक जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां हैं। विश्वविद्यालय सात जनवरी से पूरे माह परीक्षाएं कराने को कह रहा है।

कहा कि साकेत महाविद्यालय कोई सार्वजनिक परीक्षा केंद्र नहीं है। हम केवल अपने ही कॉलेज की परीक्षाएं कराएंगे। क्योंकि इससे महाविद्यालय के सुचरु संचालन में व्यवधान होता है। पठन-पाठन, बैक पेपर के उपरांत प्रवेश एवं अन्य शिक्षणेत्तर क्रिया-कलाप में गतिरोध उत्पन्न होता है।
विज्ञापन


कहा कि पूर्व में भी इस आशय का अनुरोध 18 जुलाई के पत्र में विश्वविद्यालय से किया गया था और महाविद्यालय ने सिर्फ  अपने ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों की विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं संपन्न कराई थी, जिसके परिणामस्वरूप महाविद्यालय में पठन-पाठन, शिक्षणेत्तर क्रिया-कलाप व प्रवेश प्रक्रिया बाधित नहीं हुआ और सत्र सुचारु रूप से चलता रहा।

महाविद्यालय सिर्फ  अपने केंद्र के बीसीए व एलएलबी के छात्रों की परीक्षाएं कराएगा। अन्य केंद्रों की परीक्षाएं संपन्न करा पाना संभव नहीं होगा। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के फैसले का महाविद्यालय छात्रसंघ, महाविद्यालय शिक्षक व कर्मचारी संघ ने समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय से अन्य केंद्रों की परीक्षाएं महाविद्यालय केंद्र पर कराए जाने पर असहमति व्यक्त करते हुए रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें