फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला लैपटॉप तो चहके मेधावी

Fri, 23 Dec 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
मिला लैपटॉप तो चहके मेधावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की पांचों तहसीलों में शुक्रवार को समारोहपूर्वक हाई स्कूल व इंटर के मेधावियों को लैपटॉप वितरण किया गया। लैपटॉप पाते ही मेधावियों के चेहरे चहक उठे। चयनित सूची के 30 फीसदी बच्चों को लैपटॉप नहीं मिल पाया है। डीआईओएस का कहना है कि कोई मुंबई है तो कोई दिल्ली में, जो मेधावी आए थे, उनको दिया गया। बाकी 651 लोगों को बाद में बंटेगा। 
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज में समारोह पूर्वक हाईस्कूल व इण्टरमीडियट के 749 छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटाप वनराज्यमंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने वितरित किया। सुचित्तागंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड सोहावल के तहसीनपुर स्थित आदिशक्ति इंटर कॉलेज में विधायक आनंदसेन यादव ने 337 मेधावियों को लैपटाप का वितरण करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर के आदर्श इंटर कालेज में 151 छात्र छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने कहा कि रुदौली विधान सभा में सात हजार से अधिक लैपटॉप वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार राज माधव इंटर कॉलेज जलालपुर माफी में विधायक आनंद सेन यादव व एसडीएम अरुण कुमार मिश्र ने 155 बच्चों को लैपटॉप दिया। चौबीस विद्यालयों के बच्चों को लैपटॉप मिला। मिल्कीपुर में 255 मेधावियों को लैपटॉप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें