इटारसी रेलवे स्टेशन की पावर एसी केबिन में आग लगने के बाद मरम्मत और इंटरलॉकिंग का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है।
इटारसी होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रद्द किया और चलाया जा रहा है। फैजाबाद से मंगलवार को मुंबई जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन अब तक दो बार निरस्त की जा चुकी है।
अभी तक मंगलवार को इसके चलने अथवा बंद रहने की अभी कोई सूचना नहीं है। ट्रेनों के रद्द होते रहने से सर्वाधिक दिक्कतें उनके सामने आ रही हैं, जिन्होंने इसमें एक-दो महीने पहले से सीटें आरक्षित करा रखी थीं।
ऐसे यात्रियों में टाटा के मरीज भी शामिल बताये जाते हैं। दोनों ट्रेनों के रद्द होने पर बिना कटौती धन तो मिल रहा, लेकिन यात्रा का कोई विकल्प नहीं मिल रहा है।
स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि रविवार 5 जुलाई को साकेत एक्सप्रेस रद्द रहने की सूचना है। आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षक विंध्याचल सिंह कंप्यूटर पर ट्रेन के रद्द रहने की फीडिंग है।
ऐसे में उस ट्रेन का कोई टिकट नहीं मिल सकता। इस दिन का आरक्षित अथवा वेटिंग टिकट लेने वालों का पूरा धन बिना कटौती लौटाया जा रहा है।