फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्मभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष महंत रामचरित्र दास का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष महंत रामचरित्र दास का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन से रामनगरी में शोक की लहर दौड़ गई। महंत रामचरित्र दास की गणना अपने जमाने के राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों में की जाती रही है। वे 1950 से अब तक श्रीरामजन्मभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर रहे। समिति द्वारा हर वर्ष रामलला का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। वे 1968 से 1973 के बीच नगरपालिका सिटी बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन

महंत रामचरित्र दास के उत्तराधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शुक्ल ने बताया कि बुधवार सुबह सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। महंत के निधन पर श्रीरामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, ज.गु.रामदिनेशाचार्य, पूर्व सांसद डॉ.रामविलास दास वेदांती, महंत रामकुमार दास, पार्षद रमेश दास सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें