फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौह पुरुष की जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में सुबह आठ बजे से रन फॉर यूनिटी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि ये दौड़ जीआईसी से कसाबबाड़ा, महिला चिकित्सालय, रिकाबगंज चौराहा, जिला अस्पताल, हनुमानगढ़ी, पुष्पराज चैाराहा, पुलिस लाइन होते हुए जीआईसी पर समाप्त होगी। इसमें विद्यार्थियों, पुलिस बल के जवानों व खिलाड़ियों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
लगभग प्रात: 11 बजे प्रत्येक थाना/पुलिस लाइन/समस्त पुलिस कार्यालयों में एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल के संदेश को सभी पुलिस थानों, पुलिस लाइन और समस्त पुलिस कार्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि आमजन और पुलिसकर्मियों को समान रूप से प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन

शाम पांच बजे राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों और एजेंसियों द्वारा सार्वजनिक रास्तों पर मार्चपास्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में एसएसपी समेत जनपद स्तरीय अधिकारी आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें