फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरी छत, बिजली गुल

Thu, 15 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात आई आंधी-पानी से जिले में भारी नुकसान हुआ है। अयोध्या में जर्जर भीखू शाह मंदिर की छत ढह गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। कई इलाकों में दर्जनों पेड़ धराशाई हुए हैं। सबसे अधिक नुकसान पावर कॉर्पोरेशन को हुआ है।
विज्ञापन


तेज हवा ने तमाम पोल व तार को छिन्न भिन्न कर दिया है। देहात क्षेत्र के डेढ़ दर्जन फीडरों से बिजली आपूर्ति गुरुवार को भी ठप रही। जबकि शहर में अमानीगंज को छोड़ बाकी इलाकों में बिजली बहाल हो गई है। हालांकि आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरुर मिली।  

जिले में बुधवार रात करीब 11 बजे तेज आंधी आ गई, देखते ही देखते बिजली के तार-पोल, फीडर और पेड़ समेत गरीबों की झोपड़ियां और छप्पर चपेट में आते गए। इसी दौरान बड़ा हादसा अयोध्या में हुआ। आंधी व बारिश के चलते अयोध्या के बाबू बाजार स्थित भीखू शाह मंदिर की जर्जर छत ढह गयी।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। इस मंदिर को लेकर पहले ही नगर पालिका अयोध्या ने नोटिस भेज रखी थी। लेकिन स्वामित्व के विवाद के चलते यह मंदिर अभी तक खाली नहीं कराया जा सका है।

आंधी में मुख्यालय के तीन फीडरों सदर बाजार, देवकाली व आमानीगंज के इलाकों में दोपहर तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ फेसू आरसी मौर्या ने बताया चौक इलाके में एक स्कूल के निकट ट्रांसफार्मर गिरने से दो मोहल्ले की आपूर्ति बाधित रही, इसे जल्द सुधार करा दिया गया।

वहीं अयोध्या के एसडीओ ने बताया कि सुबह तक सभी लाइनों को दुरुस्त करा दिया गया। सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर पड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां दर्शननगर, मसौधा, बाकरगंज, पूरा बाजार, मंगारी, हैदरगंज उपकेन्द्र इलाकों में आंधी से अधिक पेड़ उखड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें