फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रेडियो शाखा के प्रधान परिचालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रेडियो शाखा के प्रधान परिचालक लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। पुलिस लाइन में तैनात पुलिस रेडियो शाखा के प्रधान परिचालक जितेंद्र यादव निवासी गौरी थाना अहिरौली आजमगढ़ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वे पुलिस रेडियो कॉलोनी महानगर लखनऊ में सपरिवार रहते थे। वर्तमान में डीआईजी के कार्यालय में तैनाती थी। जितेंद्र के भाई महेंद्र यादव ने पुलिस लाइन में एआरओ को शिकायत दी है, जिसमें उन्हें खोजने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

जितेंद्र 11 जून को दोपहर 2 बजे बिना बताए कहीं चले गए। दूसरे दिन भी कार्यालय नहीं पहुंचने पर जब एआरओ एमएल शुक्ल ने उन्हें फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने उसके परिवार वालों को फोन किया तो पता चला वो वहां भी नहीं हैं। जानकारी होने पर जितेंद्र की पत्नी प्रतिमा व भाई महेंद्र यादव फैजाबाद पहुंचे। पत्नी प्रतिमा ने बताया कि उनके पति का फोन 11 जून को सांय 7:30 बजे आया था जिसमें उन्होंने कहा कि कल घर आऊंगा। लेकिन दूसरे दिन उनके कार्यालय से फोन आया कि वो कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। जितेंद्र के भाई महेंद्र यादव ने पुलिस लाइन में एआरओ को शिकायत दी है, जिसमें उन्हें खोजने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें