अयोध्या। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज के चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। यह योजना 29 अगस्त से तीन सितंबर तक लागू होगी। रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की चालक परिचालक और डिपो कर्मचारियों की छह दिन की प्रोत्साहन योजना 29 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
रक्षाबंधन का त्योहार आगामी 30 व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन पर कर्मचारियों की प्रोत्साहन योजना 29 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगी। इसके तहत इन छह दिनों में प्रतिदिन तीन सौ व कुल 1800 किमी रोडवेज की बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालक और डिपो कर्मचारियों को 1200 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। संविदा कर्मचारियों को 1800 किमी से अधिक किमी संचालन करने पर 55 पैसे प्रति किमी मिलेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।