इलाहाबाद हाईवे पर सोमवार को कोतवाली के जलालपुर माफी तिराहे पर बस्ती डिपो की रोडवेेज बस ने दोपहर में एक बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया है। यहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, हादसे में तारुन थाने के यादवपुर निवासी 60 वर्षीय रामू व 40 वर्षीय दुखी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामू को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है।
हादसे सूचना मिलते ही कोतवाली के दरोगा संतराज यादव व संजय राय ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार रिश्ते में ससुर व दामाद बताए गए हैं।