घायल महिला का पहले उपचार कराने को लेकर रविवार की रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी में विवाद हो गया। इसमें युवकों ने हंगामा किया और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से दुर्व्यवहार किया। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को आरोपी युवक का चालान किया है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. विजयहरी आर्य ने बताया कि रविवार रात इमरजेंसी में पर्याप्त भीड़ थी। इसी दौरान कुछ युवक एक घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल आये और उसका पहले इलाज करने को कहा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी मरीज को देखने के बाद जल्दी देख ले रहे हैं।
यह बात महिला के साथ आये अनिल यादव निवासी तिहुरा चटिया कोतवाली अयोध्या को नागवार गुजरी और उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसके साथ आये युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
हल्ला-गोहार पर दौड़े अस्पताल कर्मियों ने बीचबचाव कर उनको बचाया। नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने सोमवार को बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर अनिल यादव समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।