फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

Fri, 10 Feb 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली(अयोध्या)। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर देख सीएचसी रुदौली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रुदौली में भेलसर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कुढ़ासादात गांव के पास तीन बाइक सवार अयोध्या से अपने घर बाराबंकी जा रहे थे। कुढ़ासादात गांव के पास एक रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बरसाती निवासी सरैया थाना असन्दरा जिला बाराबंकी, अमरेश कुमार, विनोद कुमार निवासीगण शुक्लन पुरवा थाना रामसनेहीघाट जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी रुदौली भेजा गया।
विज्ञापन

वहां तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भेलसर चौकी प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस चालक दुर्घटना के बाद भाग गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था और तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें