फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर जॉब कार्ड धारकों के बन रही सड़क

Fri, 19 Jun 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने एक सड़क की पटाई का कार्य शुरू करवा दिया लेकिन मनरेगा के पैसे से सड़क के पटाई के लिए ग्राम पंचायत से जाब कार्ड धारक मजदूरों की मांग नहीं की गई। गांव के लोगों ने जेसीबी से काम करने का आरोप लगाया है। अब उपायुक्त मनरेगा इसकी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

 लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने मसौधा विकास खंड के मोहिउद्दीनपुर के मजरे शिवाला पुरवा को जहीरगंज-मोहिउद्दीनपुर मुख्य मार्ग से जोडने के लिए मिट्टी के कार्य के लिए 5.33 लाख रुपये का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था। जांच पड़ताल के बाद 5.16 लाख रुपये की संस्तुति कर दी गई। यह गांव 2014-15 के लोहिया समग्र गांव के रुप में चयनित बताया गया है।
 लोकि निर्माण विभाग को संपर्क माग बनाने की जिम्मेदारी है। कच्चा कार्य मनरेगा से कराने के बाद आगे का कार्य विभाग अपने पैसे से कराने की व्यवस्था भी बताई गई है। इस मार्ग की लंबाई 2.30 किमी है। विभाग ने इस सड़क की पटाई शुरू करा दी लेकिन ग्राम पंचायत के जाबकार्डधारकों की मांग ही नहीं की गई।
विज्ञापन

जब मजदूरों को इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों ने शिकायत की। इसकी जानकारी के बाद मनरेगा के उपायुक्त ने रोजगार सेवक से भी इसकी जानकारी कराई तो पता चला कि उससे न तो जॉब कार्ड धारकों की मांग विभाग ने नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें