फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद नेता रघुवंश के बयान पर भड़के ज्ञानदास

Sat, 10 Oct 2015 10:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनाव में राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के शनिवार को आए विवादित बयान ‘वेद पुराणों में लिखा है कि ऋषि-मुनि भी बीफ खाते थे’ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास ने खासा आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि राजनीति इस तरह गंदी हो गई कि ऋषि-मुनियों का भी अपमान किया जाने लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगता है रघुवंश प्रसाद के पूर्वज नकली व कालनेमी ऋषि-मुनि रहे होंगे। उसी परंपरा से उनके पूर्वज खाते चले आ रहे हैं तो वह भी खा रहे हैं। कहा कि क्योंकि हम सभी लोग किसी न किसी ऋषि-मूनि की वंश परंपरा से ही हैं। उनकी परंपरा में विधर्मी होंगे।

कहा कि सनातन धर्मी हिंदू गोवंश को माता के रूप में पूजता है और कोई मां का मांस नहीं खा सकता है। रघुवंश प्रसाद के पूर्वज खाते रहे होंगे और वह भी खाते चले आ रहे हैं। ऐसे में ऋषि-मुनियों का अपमान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें