फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून तक पूरा करें बांध का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शुजागंज। रुदौली तहसील क्षेत्र बाढ़ प्रभावितों गांव महंगू पुरवा को बाढ़ के कटान से बचाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। इसके लिए विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास से योगी सरकार ने दो करोड़ रुपए की परियोजना की मंजूरी दी थी, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

रविवार को विधायक ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शशिकांत प्रकाश व रुदौली के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह के साथ महंगू पुरवा के पास बन रहे बचाव कार्य को लेकर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने अफसरों को निर्देशित किया कि सरकार से जारी धनराशि का इस्तेमाल सही जगह पर किया जाय ताकि हर बार के जैसे हालात इस बार पैदा न हो।
उन्होंने कार्य को 20 जून से पूर्व पूर्ण कर लेने के निर्देश भी दिए। एक्सईएन शशिकांत प्रकाश ने संबंधित ठेकेदार से स्पष्ट कहा कि इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई है। अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर बाढ़ खंड के एई देवेंद्र सिंह व जेई प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें